असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस ने निकली ‘आजादी गौरव यात्रा’

असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस ने निकली ‘आजादी गौरव यात्रा’

कांग्रेस मुख्यालय से असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस (केकेसी) द्वारा “आजादी गौरव यात्रा” डॉ उदित राज के नेतृत्व के में निकली गई। सैकड़ों असंगठित कामगार गौरव यात्रा में शामिल हुए।

यात्रा को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्री दिग्विजय ने झंडा फहरा रवाना किया। कांग्रेस के लाखों स्वतंत्रता सेनानी और नेताओं की बड़ी कुर्बानियों के कारण देश आजाद हुआ। वास्तव में कांग्रेस का ही नैतिक आधिकार आजादी का गौरव यात्रा निकालने का है। यह तो निर्विवाद है कि देश को कांग्रेस ने आज़ाद कराया। अंग्रेजों के दलाल अब तिरंगा झंडा घर-घर लगाने पर मजबूर हुए हैं, इसका भी श्रेय पार्टी को जाता है।

असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस(केकेसी) की दिल्ली इकाई द्वारा आज यह यात्रा कांग्रेस मुख्यालय, 24 अकबर रोड, नई दिल्ली से शुरू हुई और जनपथ मार्ग से लीमेरीडियन गोलचक्कर होते हुए कनाट प्लेस के इनर सर्कल को पूरा घूमकर संसद मार्ग से होते हुए सायं 7 बजे जंतर मंतर पर इसका समापन हुआ।

उपरोक्त के अलावा आजादी गौरव यात्रा में केकेसी के राष्ट्रीय वाइस चेयरमैन, श्री संजय गाबा, श्री रवींद्र कुमार नागर, श्री हरीदास पांडे, श्रीमती मंजु पांडे, श्री नीरज, श्री वीरपाल सिंह, श्री पुष्पांकर, श्री अंकित प्रधान, श्री सी. पी. सोनी, श्री महेंद्र, श्री जी. के. गुप्ता, श्री प्रवीण करोतिया, श्री मंगल सिंह उमरवाल, श्री जितेंद्र, श्री विजय पासवान, श्री जयवीर, श्री राकेश कुमार, श्री कपिल विश्वकर्मा, सैफी जान सैफी आदि के साथ सैकड़ों की संख्या में कामगारों ने शिरकत किया।