हरीश रावत की मौजूदगी कई भाजपाई कांग्रेस में शामिल

हरीश रावत की मौजूदगी कई भाजपाई कांग्रेस में शामिल

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य की मौजूदगी में कई भाजपाई कांग्रेस में शामिल हो गए। सोमवार को देहरादून में कई भाजपाई पार्टी छोड़ कांग्रेस में शामिल हो गए। 


सितारगंज की राजनीति के मजबूत स्तंभ के रूप में जाने वाले पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुरेश गंगवार व वर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष रेनू गंगवार ने 24 अन्य जिला पंचायत सदस्यों, 15 ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों सहित अपने सैकड़ों साथियों के साथ प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।


प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने सभी को कांग्रेस का पटका और माला पहनाकर का स्वागत किया। इस अवसर पर गोदियाल ने कहा कि गंगवार परिवार ने सदैव जनहित के सरोकारों के लिए आवाज उठाने का काम किया है। उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि सुरेश गंगवार व उनकी धर्मपत्नी के कांग्रेस में सम्मिलित होने से पार्टी को भविष्य में बहुत मजबूती मिलेगी।  TNI