बोरिस जॉनसन ने वडोदरा में बुलडोजर बनाने वाली कंपनी JCB की नई यूनिट का उद्घाटन किया

बोरिस जॉनसन ने वडोदरा में बुलडोजर बनाने वाली कंपनी JCB की नई यूनिट का उद्घाटन किया

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन आज दो दिन के दौरे पर भारत आए हैं। ब्रिटिश PM बोरिस जॉनसन ने गुजरात के वडोदरा के हलोल में JCB कंपनी की नई यूनिट का उद्घाटन किया। इस यूनिट में बुलडोजर समेत कंस्ट्रक्शन क्षेत्र के दूसरे उपकरण बनाए जाएंगे। ब्रिटिश मूल की कंपनी JCB का भारत में ये छठा प्लांट है। प्लांट को बनाने में 650 करोड़ रुपए की लागत आई है।

उन्होंने यहां भारतीय उद्योगपति गौतम अडानी से मुलाकात की। ब्रिटिश प्रधानमंत्री ने रक्षा और एयरोस्पेस प्रौद्योगिकियों में यूके की कंपनियों के सहयोग की बात कही। इससे पहले ब्रिटिश PM ने साबरमती आश्रम पहुंचकर बापू के चित्र पर माल्यार्पण किया। उसके बाद चरखा चलाकर सूत काता। यहां की विजिटर बुक में उन्होंने लिखा- "इस असाधारण व्यक्ति के आश्रम मेआना एक बहुत बड़ा सौभाग्य है। यह समझने के लिए कि कैसे उन्होंने सच्चाई और अहिंसा के ऐसे सरल सिद्धांतों को बेहतर बनाने के लिए दुनिया को बदलने के लिए प्रेरित किया।" उनके साथ गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी हैं। यहां उन्हें महात्मा गांधी की शिष्या मेडेलीन स्लेड उर्फ मीराबेन की ऑटोबायोग्राफी 'द स्पिरिट्स पिलग्रिमेज' साबरमती आश्रम के तरफ से गिफ्ट दी गई। यह किताब महात्मा गांधी की दो किताबों में से एक है, जो कभी पब्लिश नहीं हुई। इससे पहले अहमदाबाद पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत हुआ। TNI