राजवर्धन सिंह परमार ने सुमन सिंह को महाराणा प्रताप सेना का राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया

राजवर्धन सिंह परमार ने सुमन सिंह को महाराणा प्रताप सेना का राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया

दिल्ली। महाराणा प्रताप सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजवर्धन सिंह परमार ने महाराणा प्रताप सेना का राष्ट्रीय स्तर पर विस्तार के क्रम में वरिष्ठ समाजसेवी सुमन सिंह को महाराणा प्रताप सेना का राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया।

विट्ठल भाई पटेल हाउस स्थित महाराणा प्रताप सेना के केंद्रीय कार्यालय पर आयोजित पत्रकार वार्ता में सुमन सिंह की नियुक्ति के पश्चात राजवर्धन सिंह परमार ने कहा कि यह देश सनातनी परंपरा और महाराणा प्रताप के विचारों से चलेगा, यह देश चादर और फादर वाली संस्कृति से नहीं चलेगा। महाराणा प्रताप सेना अपने पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार इस देश में जो भी स्मारक स्थान या सड़कें हैं, जिनका नाम मुगल आक्रांताओं के नाम पर है उनके नाम बदलने का प्रयास करती रहेगी, इस प्रयास में कई संस्थाओं से महाराणा प्रताप को सकारात्मक सहयोग भी मिला है। 

राजवर्धन सिंह परमार ने आगे कहा कि यह देश की जनता और सरकार को सोचना होगा कि महाराणा प्रताप महान थे या अकबर महान था? यह यह देश महाराणा प्रताप, अहिल्याबाई होल्कर और महर्षि परशुराम के सिद्धांतों से चलेगा या अकबर, गजनी और गौरी जैसे आक्रांताओं के नियम पर चलेगा?

देश की जनता और देश का युवा अब जाग चुका है उसे पता है इस देश को किन सिद्धांतों पर चलना होगा और महाराणा प्रताप सेना देश के युवाओं में देश प्रेम का जो अलख जगी है उसे बढ़ाती रहेगी, इसी क्रम में महाराणा प्रताप ने पिछले दिनों दक्षिण भारत में अपना विस्तार करते हुए वहां पर 3 राज्यों के प्रभारियों की नियुक्ति की थी और आज वरिष्ठ समाजसेवी सुमन सिंह को राष्ट्रीय महासचिव बनाकर सेना का विस्तार कर रही है।


वही नवनियुक्त राष्ट्रीय महासचिव सुमन सिंह ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि जिस तरह से हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष राज्यवर्धन सिंह परमार देश सेवा में लगे हुए हैं उस क्रम को आगे बढ़ाते हुए मैं अपना तन मन धन तीनों महाराणा प्रताप सेना को अर्पित करते हुए देश सेवा करता रहूंगा। आने वाले समय में महाराणा प्रताप सेना तमाम राज्यों के विधानसभा चुनाव, 2024 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का सक्रिय सहयोग करेगी। देश में हिंदुत्व की सरकार बने इसके लिए महाराणा प्रताप सेना सतत प्रयास करती रहेगी।